Tuesday, October 20th, 2026

6000mAh की बैटरी वाला Poco M3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 10 हज़ार रुपये से कम है कीमत

 नई दिल्ली 
Poco ने अपने बजट सेगमेंट में एक और स्मार्टफोन को ऐड किया है। पोको ने पावरफुल बैटरी के साथ Poco M3 को लॉन्च कर दिया है। Poco M3 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पोको ने इस फोन को अभी  इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि पोको का ये फ़ोन अगले महीने तक भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं इस फ़ोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स।
 
Poco M3 को दो वेरियंटस में लॉन्च किया गया है. इसके  4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 136 डॉलर यानी करीब 9,926 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट वाले स्मार्टफ़ोन की कीमत 11,970 रुपये रखी गई है। इस फ़ोन को कंपनी ने तीन कलर में लॉन्च किया है जो ब्लैक, ब्लू और येलो हैं।

 

#Poco M3

Source : Agency

पाठको की राय